Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना बोले...

पॉलिटिक्स: भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना बोले…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही खींचतान उस वक्त चौड़े हो गई जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कोलायत विधानसभा सीट से सात बार के विधायक देवी सिंह भाटी ने खुलकर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर हमला किया।

2014 और 2019 में राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान 25 की 25 लोकसभा सीट जीती थी लेकिन इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का पिछले साल की तुलना में इस बार खराब प्रदर्शन रहा। भाजपा नेता देवीसिंह भाटी ने आज राजस्थान में भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठिकरा राजेंद्र राठौड़ के सिर फोड़ दिया। देवीसिंह भाटी ने कहा कि चूरू से राहुल कस्वा की टिकट कटवाने से राजस्थान में बुरा असर पड़ा। भाटी ने कहा राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान में वातावरण बिगाड़ दिया। इसके अलावा भाटी ने कहा कि टिकटो का वितरण भी सही नहीं हुआ जिसके चलते पार्टी को नुकसान हुआ।



ताजा खबर